पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने युवाओं ने लिया संकल्प

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने युवाओं ने लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण की शपथ लेते युवा।

कराहल में युवाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक

भास्कर संवाददाता | कराहल

सामाजिक कुरीति एवं रूढि़वादी परंपराओं के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से बुधवार को कराहल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रूढिय़ों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मप्र विज्ञान महासभा के कार्डिनेटर वीरेंद्र पाराशर ने कहा कि आदिवासी अंचल में नशे की प्रवृत्ति विकास में बाधक है। सामाजिक बदलाव के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति युवाओं ने अपने हाथ उठाकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मातादीन प्रजापति, वीरेंद्र पाराशर, दौलतराम गौड़ सहित काफी संख्या में कस्बे के युवा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...