कराहल में जशोदा बेन का राठौर समाज ने किया स्वागत
कराहल में जशोदा बेन का स्वागत करते राठौर समाज के लोग।
राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं जसोदा बेन
भास्कर संवाददाता | कराहल
वीरपुर में राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेकर मंगलवार शाम शिवपुरी जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मप|ी जशोदा बेन मोदी कराहल में डेढ़ घंटे रुकी। कराहल पहुंचने पर राठौर समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें समाज की महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाईं।
वीरपुर में राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जसोदा बेन मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। आशीर्वाद समारोह के बाद वे वीरपुर से कार द्वारा कराहल होते हुए शिवपुरी के लिए रवाना हुई। मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे कराहल पहुंची श्रीमती मोदी के स्वागत में राठौर समाज के लोग उमड़ पड़े। श्रीमती मोदी से समाज की महिलाओं ने भी मुलाकात की। इस अवसर पर राजेंद्र राठौर, मांगीलाल राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, गजानंद राठौर, कमलेश राठौर, रमेश राठौर, हरिओम राठौर, हरगोविंद राठौर, मोहन राठौर, सेवक राठौर, गजानंद राठौर, भूरा राठौर, महेश राठौर मौजूद रहे।