पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • टिकटौली डैम की मरम्मत का तीन गांव के लोगों को इंतजार

टिकटौली डैम की मरम्मत का तीन गांव के लोगों को इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण बोले- बांध की मरम्मत की उम्मीद धुंधली पड़ रही है

भास्कर संवाददाता | कराहल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर ग्राम टिकटोली में लघु उद्योग निगम द्वारा 86 लाख रुपए की लागत से बनाए डैम की मरम्मत मानसून से पूर्व कराई जाए। यह मांग तीन गांव के लोगों ने एसडीएम से की है। बताया गया है रिसाव के कारण यह डैम पांच साल से खाली रह जाता है। पानी का रिसाव होने की वजह से तीन गांव के लोगोंं को डैम का कोई फायदा नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणााें ने बताया कि दो माह पूर्व क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तत्कालीन कलेक्टर पन्नालाल सोलंकी ने डैम का मुआयना करके सीपेज रोकने के पुख्ता इंतजाम कराने का आश्वासन दिया था। तभी से ग्रामवासियों को मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार है। लेकिन अभी तक धरातल पर ग्रामीण विकास विभाग ने कोई पहल नहीं की है। जिससे मानसून सीजन करीब आते ही बांध की मरम्मत की उम्मीद धुंधली पड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि टिकटौली, बाघ चकराना और हथेड़ी गांव के लोगों को सालभर में 10 महीने जल संकट का सामना करना पड़ता है। पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 2012 में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत टिकटौली गांव में रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर टिकटौली मे डैम बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर दो साल बाद अमल करते हुए लघु उद्योग निगम ने डैम बनाया था। लेकिन लीकेज के कारण यह डैम बरसाती पानी का संचय नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...