पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कांग्रेस ने 60 साल के शासन में दिया सिर्फ नारा, सही में गरीबी हटा रही भाजपा: भूषण

कांग्रेस ने 60 साल के शासन में दिया सिर्फ नारा, सही में गरीबी हटा रही भाजपा: भूषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम जानपुरा में चलो पंचायत कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्मानित करते अतिथि।

विजयपुर मंडल ने लाडपुरा में किया पंचायत प्रवास

भाजपा विजयपुर मंडल की ओर से पंचायत प्रवास कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लाडपुरा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह जादौन ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश पढ़कर सुनाया। पंचायत प्रवास में लाडपुरा के पूर्व सरपंच केदार त्यागी, सुरेश गोस्वामी, रामदीन त्यागी,दुलारे त्यागी, भरत व्यास, टीकाराम प्रजापति, टुंडा यादव,प्रेमगिरी गोस्वामी, मुकेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं में लाभान्वित हितग्राही हुए सम्मानित

चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जानपुरा में भाजपाइयों ने जुलूस निकालने के बाद जनसभा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधान मंत्री आवास, उज्ज्वला रसोई गैस,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ,जनधन बीमा,प्रधानमंत्री फसल बीमा, कन्यादान, कृषक समृद्धि योजना, असंगठित मजदूर पंजीयन योजना में लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय आकोदिया ,गुरुप्रीत सिंह एवं गोलू शिवहरे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार आ रहा है।

खबरें और भी हैं...