पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दुकान के आगे सड़क पर सामान रखने से वाहन चालक हाे रहे परेशान

दुकान के आगे सड़क पर सामान रखने से वाहन चालक हाे रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल | विकासखंड मुख्यालय पर लोग सड़क का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय तथा दुकानदारों ने सामान रखकर सड़क घेर रखी है। राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी भारतीय स्टेट बैंक के सामने आ रही है। यहां बैंक का जनरेटर बीच रास्ते पर रखा हुआ है। जनरेटर के शोर से आसपास के रहवासी परेशान है। वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। बैंक स्टाफ के लाेग अपनी बाइक भी आमरास्ते पर खड़ी करते हैं। इसके अलावा मेन बाजार में कई दुकानदारों द्वारा बिक्री के लिए सामान सड़क पर फैलाकर रखा जाता है। इससे पहले से ही सकरा रास्ता और सिकुड़ने से चार पहिया वाहन निकलना संभव नहीं रहा है। लोगों को पैदल निकलने में दिक्कत आती है। लोगों का कहना है कि सड़क पर सामान रखकर आम रास्ता बाधित करने वालों पर पंचायत भी कोई एक्सन नहीं लेती है।

खबरें और भी हैं...