स्वरोजगार योजना में 10 लाख से दाे कराेड़ रुपए तक
स्वरोजगार योजना में 10 लाख से दाे कराेड़ रुपए तक लाेन के लिए युवाओं ने भरे फार्म
कराहल | मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं ने मंगलवार को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन फार्म जमा कराए। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 15 मई को आवेदन जमा कराने की आखरी तारीख थी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 18 वर्ष से 40 वर्ष उम्र के उद्यमियों को अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु 10 लाख से 2 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें मार्जिनमनी अनुदान, ब्याज अनुदान एवं ऋण की गारंटी राज्य सरकार देगी।