ट्राइबल क्षेत्र में विधायक का तीन दिन का दौरा कल से
श्याेपुर | विजयपुर क्षेत्र के विधायक रामनिवास रावत 17 से 19 मई तक कराहल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 45 गांव में जाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इस तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत श्री रावत 17 मई को ग्राम बांसरैया से करते हुए इस दिन सेसईपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 मई को खोहरी से दर्जन भर गांव में घूमते हुए शाम को कराहल पहुंचेंगे। 19 मई को वे रानीपुरा होते हुए शाम को विजयपुर जाएंगे।