पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गांवों में सामाजिक मुद्दों पर जनमानस के बीच जनजागरण करेंगे युवा

गांवों में सामाजिक मुद्दों पर जनमानस के बीच जनजागरण करेंगे युवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आगामी 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए स्वयंसेवक घर-घर जाकर संपर्क करेंगे, नारा लेखन, नुक्कड़ नाटक, रैली, हाथ धुलाई, सूखा-गीला कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण एवं इसके उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, कृषि विकास, स्वास्थ्य (टीकाकरण) एवं शिक्षा मिशन जैसे सामाजिक मुद्दों पर जनमानस के बीच जनजागरण के लिए युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर है। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि स्वयं सेवकों द्वारा आगामी दिनों में जल संरक्षण कार्य के तहत कुआं, बावड़ी का गहरीकरण एवं साफ-सफाई, घरों में भू-जल संग्रहण तथा खेतों में मेड़बंदी के द्वारा आमजन को पानी सहेजने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी तरह मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा जन्म से ५ वर्ष आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए आमजन को जागरूक करने का कार्य नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक करेंगे। नीति आयोग द्वारा श्योपुर को पिछड़े जिलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं आधारभूत सुविधाओं की मौजूदगी के बावजूद आमजनों द्वारा जागरूकता की कमी के कारण शासन की सुविधाओं के लाभ से वंचित रहना जिले के पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। सामाजिक उत्तरदायित्व की कमी होने से 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का स्कूलों में प्रवेश होने के बावजूद उपस्थिति नगण्य रहती है। स्वच्छता के प्रति ग्रामीणाें के उदासीन रवैए के चलते 12 हजार रुपए अनुदान मिलने पर भी घराें में शाैचालय नहीं बने हैं।

30 जुलाई तक चलेगा नेहरू युवा केंद्र का जनजागरण अभियान

चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाने युवाओं को देंगे ट्रेनिंग

शासन द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 30 जुलाई तक चलने वाले जनजागरण अभियान में युवाओं की अहम भूमिका होगी। सामाजिक व शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े जिले में मौजूदा चुनौती का सामना करने में युवाओं को सक्षम बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से श्योपुर, विजयपुर एवं कराहल में लगभग 150 छात्र-छात्राओं के लिए बीएसडब्ल्यू कोर्स की क्लासें संचालित की जा रही है। विनोद चतुर्वेदी, जिला समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र।

खबरें और भी हैं...