पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जल संकट पर विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखा

जल संकट पर विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयपुर | विजयपुर एवं कराहल क्षेत्र में दिनोंदिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। जल संकट से प्रभावित गांवों में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए 50 नवीन हैंडपंप खनन कराने की तत्काल जरूरत है। यह बात क्षेत्रीय विधायक रामनिवास रावत ने कलेक्टर साैरभ सुमन काे प्रस्तुत पत्र में कही। कराहल क्षेत्र में अपने तीन दिन के दाैरे पर 44 गांव में भ्रमण के बाद विधायक श्री रावत ने कलेक्टर काे पत्र के जरिए बताया कि भूजल स्तर गिरने के कारण पूरा इलाका जल संकट की चपेट में आ गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। प्रशासन को जल संकट के निदान के लिए प्रभावित गांवों में नवीन हैंडपंप एवं ट्यूबवेल खनन एवं जरूरत के अनुसार माेटर पंप डालने की दरकार है।

खबरें और भी हैं...