पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्थायी रोजगार की ट्रेनिंग के लिए महिलाओं से 25 मई तक मांगे आवेदन

स्थायी रोजगार की ट्रेनिंग के लिए महिलाओं से 25 मई तक मांगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थायी रोजगार की ट्रेनिंग के लिए महिलाओं से 25 मई तक मांगे आवेदन

कराहल | मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही महिलाओं को स्थायी रोजगार के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण विभाग ने इच्छुक महिलाओं से 25 मई तक आवेदन फार्म मांगे गए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, दाई, वार्ड परिचर, ब्यूटीशियन, मैनेजमेंट कोर्स, आईटीआई, पालिटेक्निक पाठ्यक्रम, हॉस्पिटेलिटी, होटल मैनेजमेंट,प्रयोगशाला सहायक एवं बीएड-डीएड की ट्रेनिंग कराई जाएगी। सामान्य वर्ग में 45 साल उम्र तक की महिला को लाभ मिलेगा। जबकि विधवा,तलाकशुदा, अनुसूचित जाति , जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती है।

खबरें और भी हैं...