केसीसी की तरह पशुपालक के लिए बनेगा क्रेडिट कार्ड
कराहल | सांसद प्रतिनिधि महेश भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की तरह अब पशुपालक क्रेडिट कार्ड भी बनाए जाएंगे। इससे पशुपालकों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्राम गोरस में पशुपालकों से चर्चा करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री भारद्वाज ने बताया कि पशुपालन व्यवसाय को जोखिम से बचाने के लिए भाजपा सरकार ने पशु बीमा योजना लागू की है। पशुपालकों को योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवनस्तर सुधारना चाहिए।