उत्कृष्ट स्कूल में खेल सामग्री के बिना दाे साल से काम नहीं अाया बैडमिंटन काेर्ट
कराहल | कस्बे के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में बच्चों को खेल सुविधाओं की कमी खल रही है। छात्रों की शिकायत है कि प्राचार्य से कई बार अनुरोध के बावजूद खेलने के लिए कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल व क्रिकेट किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में 20 हजार रुपए की लागत से बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट का तीन साल से कोई उपयोग नहीं हुआ है। वर्तमान में बेडमिंटन कोर्ट का फर्श उखड़ने से यह चालू होने से पहले ही खेलने लायक नहीं रहा है। कस्बे के बच्चों ने इन दिनों गर्मी की छुट्टी के चलते खुद ही गेंद बेट और वालीबॉल मंगाई है। लेकिन सुबह शाम जब बच्चे खेलने के लिए स्कूल मैदान पर जाते हैं ताे चौकीदार खेलने नहीं देते हैं। बच्चों का कहना है कि इस संबंध मेंं प्राचार्य को अवगत कराने पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।