घुघरियाखेड़ी | अमर शहीद राजेंद्रसिंह यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर 30 मई की रात 8 बजे से शहीद स्मारक परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि नरेश निर्भिक कोटा, राजीव शर्मा इंदौर, नरेंद्र अटल बालाघाट, राजू वर्मा करही, माधुरी किरण बालाघाट आदि रचना पाठ करेंगे। अमर शहीद राजेंद्रसिंह यादव सेवा समिति आयोजन की तैयारी में जुटी है।