पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर फाइटर दोबारा बन कर तैयार

फायर फाइटर दोबारा बन कर तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करही | नगर परिषद बनने के बाद से ही नगरवासियों द्वारा दमकल की मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधि की उदासीनता के चलते आज तक भी नगर को फायर फाइटर की सुविधा नहीं मिल पाई। विधायक राजकुमार मेव ने परिषद बनने के बाद टैंकर फायर फाइटर की सुविधा करही को दी थी लेकिन एक वर्ष बाद ही जर्जर अवस्था मे होने के बाद नगर परिषद ने उसे दोबारा से नए रूप में खड़ा कर दिया है। टैंकर के आने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष आशा वासुरे, प्रभु पटेल व अन्य ने इसका अवलोकन किया। परिषद अध्यक्ष ने कहा हमारी प्राथमिकता मुख्य दमकल वाहन है। जल्द ही नगरवासियों को दमकल वाहन की सुविधा भी मिलने वाली है। अभी तो टैंकर फायर फाइटर को तैयार किया गया है।

खबरें और भी हैं...