पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंभीर नदी में लगाए गए 5 नलकूपों में से 2 ही चालू

गंभीर नदी में लगाए गए 5 नलकूपों में से 2 ही चालू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण/महूइब्राहिमपुर

कस्बा महूइब्राहिमपुर क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। करोड़ों रुपए खर्च कर पेयजल सप्लाई के लिए गंभीर नदी के पेटे में लगाए गए 5 नलकूपों में से दो ही नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जा रही हैं। ऐसे में तीन नलकूप बंद होने से कस्बे के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे के लोग पानी की समस्या के समाधान के लिए पांचों नलकूपों को चालू करने की मांग कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पानी की समस्या के समाधान की मांग की है। बताया कि महूइब्राहिमपुर की गंभीर नदी पर पुल निर्माण के दौरान पुराने नलकूप मिटटी में दबने से अनुपयोगी हो गए थे। जिस पर पुल निर्माण कंपनी की ओर से गंभीर नदी के पेटे में पांच नलकूप लगवाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि इन नलकूपों में से मात्र दो नलकूपों को ही चालू किया गया है और करीब डेढ़ वर्ष से तीन नलकूपों से पानी की सप्लाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों को पेयजल का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अभियंताओं को अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में अभियंताओं की कार्यशैली को लेकर रोष बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...