पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटना कोटा एक्सप्रेस 8 घंटे और सवाईमाधोपुर पैसेंजर 3 घंटे लेट

पटना-कोटा एक्सप्रेस 8 घंटे और सवाईमाधोपुर पैसेंजर 3 घंटे लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी. दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर संचालित कई ट्रेनों के देरी से आने के कारण रेलवे स्टेशन पर परेशान होते यात्री।

कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

गर्मी के इन दिनों में भी दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर संचालित ट्रेनें देरी से आ रही हैं। रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के देरी से आने पर यात्रियों को घंटों तक गर्मी के बीच स्टेशन पर ही ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटना से कोटा जाने वाली पटना-कोटा ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 8 घंटे देरी से आई। इसी तरह मथुरा से सवाईमाधोपुर के मध्य चलने वाली मथुरा-सवाईमाधोपुर पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे तथा फिरोजपुर से मुंबई के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे देरी से आई। इसके अलावा कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से रही। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

नारौली डांग में परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

नारौली डांग| स्थानीय कस्बे में सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंत्री बाबू नलवाला ने बताया कि 23 अप्रेल को परशुराम जयंती मनाने के साथ ही कस्बे में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...