पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडपंपों को सही कराने की मांग

हैंडपंपों को सही कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारौली डांग| गांव चौड़ागांव में जलदाय विभाग की उदासीनता से कई माह से दो हैंडपंप खराब हैं। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रकाश मीना,रामसुखा मीना,तेजराम मीना व घमंडी मीना आदि ने बताया कि रानेटा बस स्टैंड व औड़च की पुलिया मेन रोड का हैंडपंप करीब 6 माह से खराब पड़ा हुआ है। इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...