पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महस्वा : एक रात में दो घरों में चोरी, 2 लाख के आभूषण एवं 50 हजार की नकदी पार

महस्वा : एक रात में दो घरों में चोरी, 2 लाख के आभूषण एवं 50 हजार की नकदी पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी(हिंडौन सिटी)|गांव महस्वा में बीती रात चाेर ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 2 लाख के साेने-चांदी के आभूषण सहित पचास हजार की नकदी पार कर ले गए। गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के पीछे की दीवार तोड़ी और पटिट्यां हटाकर अंदर घुस गए। चोरी के बाद बदमाश खाली संदूक व कपड़े आदि घर से दूर खेतों पर पटक गए। सुबह जाग होने पर लोगों ने खेत में संदूक व बिखरे हुए कपड़े दिखे तो चोरी का पता चला और पीड़ितों के घर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करचोरी की घटना का विरोध किया और खुलासे की मांग की। श्रीमहावीरजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी गए सामान की जानकारी ली और नाराज ग्रामीणों को शांत किया।

दीवार तोड़कर किया प्रवेश

महस्वा गांव के निवासी बाबू सांई ने बताया कि शुक्रवार रात गर्मी के कारण सभी लोग घर के आंगन में सो रहे थे। रात्रि को पिछवाड़े की कच्ची दीवार तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। चोर सूटकेस व पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण ले गए। इनमें दो जोड़ी पायजेब, कान के कुण्डल, हाथों की सोने की चूडी व 50 हजार रुपए के नोट थे।दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम गांव के ही जगदीश मीना के घर दिया गया। जहां से चोरों ने घर के ऊपर से पट्टी हटाकर घर में प्रवेश किया। चोरो सिंगल बैड में रखा सामान फैला दिया और आलमारी तोड़नी चाही, लेकिन आहट होने पर कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोर चोरी के बाद खाली सूटकेस व पेटी खेत में फेंक गए।

कर्ज चुकाने के लिए रखे थे रुपए

बाबूसाई ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए वह किसी से 50 हजार रुपए उधार लाया था और इन रुपयों को घर के सूटकेस में रख दिया था। जिसे चोर निकाल ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

चोरी की घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।

श्रीमहावीरजी. चोरी के बाद चोरों द्वारा खेतों पर पटके गए खाली संदूक व कपड़े।

खबरें और भी हैं...