कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
यातायात पुलिस की ओर से रविवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। इस दौरान चौपड़ सर्किल पर जांच अभियान के दौरान बिना कागजात पाए जाने पर 5 बाइकों को जब्त किया गाय और 30 दुपहिया वाहन चालकों से करीब 6 हजार का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यातायात पुलिस प्रभारी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि यातायात नियमों ककी पालना कराने के लिए चौपड़ सर्किल पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। कागजात नहीं मिलने पर 5 बाइकों को जब्त किया गया हैं। बिना हैलमेट बाइक चलाने एवं बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले करीब 30 बाइक चालकों से 6 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।