भास्कर न्यूज़ | श्री महावीरजी
कस्बा स्थित श्री दिगंबर जैन मुख्य मंदिर के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि व अन्य बारह मांगों को कमेटी द्वारा स्वीकार नहीं करने पर कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर शनिवार को मुख्य मंदिर के मैनेजर कार्यालय के सामने पश्चिमी पंडाल में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू किया जो तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे श्री महावीर जी तीर्थ क्षेत्र कर्मचारी संघ यूनियन के अध्यक्ष भरत सिंह गुर्जर, महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजपूत आदि ने बताया कि मुख्य मंदिर में करीब 400 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पूर्व में हर वर्ष वेतन वृद्धि होती थी लेकिन मंदिर कमेटी ने दो वर्ष से किसी प्रकार की वेतन बढ़ोतरी नहीं की गई सहित कर्मचारियों से संबंधित ग्यारह अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक कमेटी बारह मांगों को स्वीकार नहीं लेती तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा। इधर कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से देश के कोने-कोने से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर, मुकेश शास्त्री, यादराम, कमल शर्मा, उत्तम सिंह, राजेंद्र शर्मा, दाताराम, बुद्धि प्रकाश जैन, दौलत शर्मा, मलखान सिंह, दर्शन सिंह गुर्जर, गिरधारी, ज्ञानचंद सोगानी, महेश चंद्र शर्मा सहित चार सौ महिला पुरुष कर्मचारी मौजूद थे।