श्रीमहावीरजी ग्रामीण| गांव किरवाडा में रविवार को भागवतकथा के शुभारंभ पर बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाएं कलशों के साथ शामिल हुईं। आयोजक रामलाल मीना ने बताया कि कलश यात्रा में आचार्य भागवतशरण को घोडी पर बैठाकर निकाला गया। कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सुल्तान मीना, दिनेश मीना, रामचरण मीना, सरपंच श्रीदेवी मीना, पूर्व सरपंच अमरुती मीना, अमर सिंह, समाजसेवी महेशचंद मीना, सुरेश डीलर, विजेन्द्र मीना, रामराज मीना, भोरु मीना, सुदामा शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रीमहावीरजी| ग्राम पंचायत चांदन गांव में स्थित प्रेतराज जी महाराज मंदिर पर रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर जी से बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में मुख्य यजमान कैप्टन धर्म सिंह, सूबेदार सिरमोर, दिलसुख, रमेश गुर्जर श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ व ठाकुर जी महाराज को सिर पर धारण कर आगे चल रहे थे। वही घोड़ी पर सवार होकर कथावाचक श्री श्री 108 दिगंबर प्रसाद शास्त्री महाराज व्यासपीठ गोवर्धन धाम वाले चल रहे थे। कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से नगर परिक्रमा करते हुए करीब दो घंटे मे वापस कथा स्थल प्रेतराज मंदिर पर पहुंची।