पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने सीएम खट्टर के खिलाफ करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने सीएम खट्टर के खिलाफ करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने अगला चुनाव करनाल विधान सभा से लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने मौका दिया तो वे करनाल विधानसभा से सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। वह पहले करनाल विधानसभा से दो बार विधायक रह चुकी हैं। पिछला चुनाव असंध विधानसभा से लड़ा और हार गई थी। कर्नाटक प्रकरण के बाद कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। सुमिता सिंह ने अपने निवास पर शाम पांच बजे करनाल विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने आपको टिकट दे दिया है। आप करनाल से सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भूपेंद्र हुड्ड‌ा प्रदेश के दोबारा सीएम बनेंगे।

खबरें और भी हैं...