करनाल | एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहीदों को समर्पित राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड सम्मान समारोह का प्रेम प्लाजा में आयोजन किया गया। जहां देश के विभिन्न राज्यों की 130 विभूतियों को राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई से करनाल पहुंची विख्यात हॉलीवुड व बॉलीवुड की एंकर सिमरन डीनज आहूजा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में बिरला लाइफ इंश्योरेंस एवं सिगनस अस्पताल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में पूर्व आईजी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी, स्वामी रामेश्वरानंद, आॅल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस के निदेशक अभिषेक बच्चन, मिसेज यूनिवर्स अनुपमा शर्मा, ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर आर्गेनाइजेशन की हिमाचल प्रदेश की स्टेट चेयरपर्सन नमिता शर्मा, मुख्यमंत्री हरियाणा की बहन वीना अरोड़ा, सिगनस अस्पताल के एमडी डाॅ. परवेज अहमद सोफी, बिरला लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर रीजनल मैनेजर अभिषेक चंदेल ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। एंटी करप्शन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने फाउंडेशन के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुलिस के शहीदों को समर्पित राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से पदमश्री विजय कुमार शाह महाराष्ट्र वाले, अनिल कुमार मिस्किन, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. वरुण कत्याल, राखी, डॉ. सरिता नारायण आदि मौजूद रहे।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शहीदों को समर्पित राष्ट्र गौरव अवार्ड सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित।