कंप्यूटर लैब सहायकों की राज्य कार्यकारिणी की ओर से रविवार को बैठक हुई। इसमें 23 मई को पंचकूला में शिक्षा सदन के सामने होने वाले अनिश्चितकालीन धरने-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने कहा कि अपने रोजगार को लेकर प्रदेश भर के कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों की बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। इसमें समस्या के हल निकलने के आसार नजर आ रहे थे, मगर एक बार फिर से शिक्षा विभाग की ओर से पांच हजार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन देने के बजाय पुराना वेतन ही जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा 5 महीने बाद भी लागू न होने से नाराज कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक संघ ने 23 मई को सामूहिक रूप से एक साथ पंचकूला में शिक्षा सदन का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।