पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहगीरी में नाटक के माध्यम से दिया मिल जुलकर रहने का संदेश

राहगीरी में नाटक के माध्यम से दिया मिल-जुलकर रहने का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर वासियों के लिए सप्ताह को आनंदयुक्त बनाने के लिए हर रविवार को लघु सचिवालय के सामने राहगीरी टीम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राहगीरी में कलाकार कृष्ण कुमार, यश बाबू, जशमेर सिंह की ओर से हिंदू ,सिक्ख, ईसाई, मुस्लिम का नाटक प्रस्तुत कर लोगों को गले मिलकर सांप्रदायिकता का संदेश दिया। कालाकारों ने शहरवासियों को कहा कि सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। शांति प्रेम का संदेश लोगों को देकर जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान एक है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। राहगीरी में छोटे-छोटे बच्चों ने डांस कर सभी का मन मोह लिया। राहगीरी में बच्चों की ओर से तीरंदाजी, शूटिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

राहगीरी में गांव से आई 60 वर्षीय रोशनी देवी ने हरियाणवी सांग कोठे चढ़ ललकारूं पर नृत्य कर हरियाणवी सांस्कृतिक की झलक पेश की। राहगीरी की टीम की सदस्य राजेश्वरी ने रोशनी देवी का हौसला बढ़ाते हुए डांस कर खूब मस्ती की। रोशनी देवी ने शहरवासियों को कहा कि हरियाणा की झलक हरियाणा में है, इसे यूं ही कायम रखें। पूर्वजों की ओर से हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...