करनाल/निसिंग | समान काम-समान वेतन एवं ठेकेदारी प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही।
जिला इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि हरियाणा सरकार नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर हठधर्मिता दिखा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर पर अशोक प्रोचा, रामसिंह, राजकुमार, शारदा देवी, उर्मिला देवी उपस्थित रहे। वहीं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय पंचायतों के खाते में डालने के विरोध में व अन्य मांगों को उन्होंने डीसी आवास पर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान जोगेंद्र ने की। इस अवसर पर सचिव प्रदीप, विनोद कुमार, जगपाल राणा मौजूद रहे।
इसके अलावा निसिंग में भी सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी इंद्र सिंह ने की।
करनाल. पुरानी अनाज मंडी में संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।
सफाई कर्मियों की मांगंे न मानी तो करेंगे हड़ताल : तंवर
करनाल | कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर 27 मई को संविधान बचाओ रैली की समीक्षा के लिए करनाल की पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर विचार-विमर्श किया। तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से सरकारी पदों का दुरुपयोग कर केन्द्र में बैठे बड़े नेता व आरएसएस के नेता कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे और पिछले दिनों जिस तरह से एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करने की कोशिश की गई, इससे आज हमारे देश का संविधान खतरे में है। वहीं, उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो वह खुद करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस अवसर पर बिजेंद्र कादियान, तरुण भंडारी, पंकज पुनिया, जयपाल सिंह, ज्ञान सहोता, डाॅ. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र कल्याण, डॉ. खजान सिंह, रघुबीर रोड, जंगला राम, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, श्रवण कुमार मौजूद रहे।