पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1980 प्लाॅटधारकों को नोटिस, 964.18 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से वसूला जाएगा इनहांसमेंट

1980 प्लाॅटधारकों को नोटिस, 964.18 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से वसूला जाएगा इनहांसमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टरों के लोगों को इनहांसमेंट अदा करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि अब सीएम सिटी में भी सरकार ने इनहांसमेंट की वसूली शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की आेर से इसकी शुरुआत सेक्टर-32 से की जा रही है। यहां पर 1980 प्लाॅटों की इनहांसमेंट के नोटिस तैयार किए गए हैं। इसी सप्ताह प्लाॅटधारकों को नोटिस जारी होंगे। इनहांसमेंट के रूप में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को प्लाॅटधारकों से करोड़ों रुपए इनहांसमेंट की वसूली करनी है, लेकिन साथ ही एकमुश्त इनहांसमेंट जमा कराने पर 40 प्रतिशत रिबेट देने की भी घोषणा की है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इनहांसमेंट वसूली की प्रक्रिया काफी समय से अटकी हुई है। कोष में पैसा न होने के कारण प्राधिकरण की ओर से नए विकास कार्य भी नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार की ओर से प्रदेशभर में इनहांसमेंट वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करनाल में सेक्टर-32 के प्लॉटधारकों से इनहांसमेंट लेना शुरू कर दिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-32 के प्लाॅटधारकों के लिए नोटिस तैयार कर लिए गए हैं। यह नोटिस इसी सप्ताह सेक्टरों में प्लाॅटधारकों के घर पर पहुंचाए जाएंगे। नोटिस में प्लाॅट का साइज और रेट सब कुछ क्लियर लिखा जाएगा, ताकि किसी को किसी प्रकार का संशय न बना रहे। सेक्टर-32 शहर के नए सेक्टरों में शामिल हैं, जहां के बाशिंदों को अब इनहांसमेंट का पैसा चुकाना होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है कि उक्त सेक्टर का कोई भी प्लाॅटधारक अपने यूजर आईडी अकाउंट से भी इनहांसमेंट की राशि चेक कर सकता है और भुगतान भी ऑनलाइन ही कर सकते हैं।

14 जुलाई तक एकमुश्त राशि भरकर पा सकते हैं छूट : अनुपमा

सेक्टर-32 में वर्ष 2009 व 2012 के अलॉटी प्लाॅटधारकों से इनहांसमेंट की राशि के लिए इसी सप्ताह नोटिस जारी किए जाएंगे। 1980 प्लाॅटधारकों से 946.18 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से इनहांसमेंट राशि प्राप्त की जानी है। प्लाॅटधारक 14 जुलाई तक एकमुश्त इनहांसमेंट की राशि जमा कराकर 40 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। -डॉ. अनुपमा मलिक, ईओ, एचएसवीपी, करनाल।

खबरें और भी हैं...