करनाल/नीलोखेड़ी| सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर निगम शहर की सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर साफ-सफाई जारी रखे हुए है। रविवार को निगम आयुक्त राजीव मेहता के नेतृत्व में करनाल शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र से प्रात: 7 बजे सफाई अभियान शुरू किया गया, जो करीब 4 घंटे चला। इस बीच मॉडल टाउन सहित संत निक्का सिंह स्कूल क्षेत्र, दयानंद कॉलोनी, चार-चमन व दयाल सिंह कॉलोनी को साफ किया गया। इस दौरान निगम के वरिष्ठ उप मेयर कृष्ण गर्ग, उप निगम आयुक्त रोहताश बिश्नोई, कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार और कुछ पार्षदों के साथ-साथ संदीप लाठर, एसके शर्मा, जय कंवार, केपी सिंह, सोमदत्त सैनी, सुरेश पुनिया, डॉ. बीर सिंह, डॉ. पवन, यश कालड़ा तथा सिद्धार्थ मौजूद रहे। वहीं, नीलोखेड़ी में स्वच्छता क्रांति मंच द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों व गोल मार्केट में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सचिव बलबीर रोहिल्ला, जिला महासचिव राजबीर शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, पार्षद बलबीर सिंह फौजी, सतनाम आहुजा, सुखविंद्र सिंह, पंकज शर्मा, राजकुमार छाबड़ा, सुभाष चंद, मुनीष कुमार मौजूद रहे।