करनाल | मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर कार्रवाई की है। ददलाना के दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गगसीना के आरोपी जसबीर, धर्मसिंह, अमरजीत उर्फ सोनू सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। 19 मई को आरोपियों ने मिलकर मुनक पुलिस चौकी के पास दीपक कुमार से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी जसबीर व अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।