करनाल | नलीपार गांव में जिला परिषद की ओर से छह लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार को जिला परिषद सदस्य चंचल राणा ने की। बाद में कुंजपुरा में राजपूत चौपाल का उद्घाटन किया। राणा ने कहा कि निर्धारित समयावधि में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर गांव नलीपार के सरपंच कृष्ण लाल, गांव कुंजपुरा के सरपंच विजय कुमार, जोगिन्द्र राणा, पज्जु राम उपस्थित रहे।