पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं के लिए प्रेरणा बनी ‘प्रतिभा’ तीन साल से है रोल ऑफ ऑनर

छात्राओं के लिए प्रेरणा बनी ‘प्रतिभा’ तीन साल से है रोल ऑफ ऑनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़कियों को समाज में बोझ समझा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। समाज में एक ऐसी लड़की भी है जो खुद की पढ़ाई व भाई की फीस का खर्च खुद उठा रही है।

प्रतिभा त्योहारों पर मेहंदी लगाती है, घर में ट्यूशन पढ़ाती है और कंप्यूटर लैब में भी काम करती है। इससे उसके भाई व खुद की फीस का काम चल जाता है। करनाल की मोतीनगर की रहने वाली 23 वर्षीय प्रतिभा के माता-पिता इतने पैसे नहीं कमा पाते हैं कि प्रतिभा को आईएएस व उनके छोटे भाई धनंजय को इंजीनियर बना सके। उनकी माता सुनीता शर्मा हाउस वाइफ है, प्रतिभा के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। पिता के वेतन में घर मुश्किल से चलता है। जिसके कारण प्रतिभा अपने आप शिक्षा की पढ़ाई तथा अपने छोटे भाई का इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सके। भाई इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है। खुद त्योहारों पर मेहंदी लगाकर व घर में ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाती है।

प्रतिभा हर गतिविधि में रहती है अव्वल

राजकीय कन्या महिला कॉलेज की बीसीए की छात्रा प्रतिभा शिक्षा के क्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या पर बनाई गई पीपीटी पर पिछले एक वर्ष पहले तत्कालीन चीफ ऑफ इंडिया जस्टिस जगदीश सिंह की ओर से कुरुक्षेत्र में सम्मानित हो चुकी है। इसके साथ ही कॉलेज में शिक्षा के साथ हर गतिविधियों में प्रथम स्थान रहने पर 15 अगस्त 2017 को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मेरिट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कॉलेज में हर गतिविधियों में तीन सालों में प्रथम स्थान पर रहने पर रोल ऑफ ऑनर मिला है, जिसके कारण प्रतिभा कई अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुकी है। प्रतिभा का हर गतिविधियों में सम्मानित होना इसका राज देखकर सभी चौंक जाएंगे। सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता अर्न वेल्यू योजना के तहत कॉलेज में कंप्यूटर लैब के कार्य कर एक घंटे में वह 100 रुपए कमाती है, जिसमें प्रतिभा कंप्यूटर लैब के कार्य एंट्री करना तथा नए सत्र में कॉलेज के एडमिशन के समय विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करती है।

प्रतिभा

प्रतिभा गरीब बच्चों के लिए बनाना चाहती है सॉफ्टवेयर

राजकीय कन्या कॉलेज की छात्रा प्रतिभा ने बताया कि वे पिछले आठ साल से कंप्यूटर का कोर्स कर रही है। प्रतिभा बीसीए पूरा कर एमसीए मास्टर कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स पूरा कर गरीब बच्चों के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करना चाहती है, जिसमें बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित डटा अपलोड कर सके। इसके साथ ही गरीब परिवार के बच्चों के लिए फ्री में किताबों में दी जाने वाली जानकारी को अपलोड करेंगी।

खबरें और भी हैं...