करनाल |अराईपुरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीर सिंह शनिवार शाम अराईपुरा रोड स्थित धर्म कांटे पर कार्यरत अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।