करनाल | सेक्टर-आठ स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार की प्रात: वेला में शिव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्तों ने शिव भोले को पंचामृत स्नान करवाया और भजनों पर झूमे। मुख्य यजमान गुरमेल लाठर ने सपरिवार शिव स्तुति की एवं हवन में आहुति डाली। पंडित गौरव शास्त्री व हरीश चंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजन संपन्न करवाया। भजनों पर शिवभक्त झूम उठे। बहन अनु खट्टर ने मन्ना चल वृंदावन चलिए जित्थे रहंदे ने श्यामल श्याम जित्थे प्रेम दा वहे दरिया... भजन गाया। ज्योति कौशल ने बनके तितली मैं उड़दी फिरां किशोरी तेरे बरसाने में... गीत गाया। सेवक मुरारी बत्रा ने शिव की महिमा का बखान किया।