पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रागी जत्थों ने कीर्तन कर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला

रागी जत्थों ने कीर्तन कर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | रामगढ़िया सभा करनाल द्वारा महाराज स. जस्सा सिंह रामगढिय़ा का 295वां प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा रामगढ़िया भवन रेलवे रोड करनाल में मनाया गया। सुबह तीन दिवसीय अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत रामगढ़िया चौक पर रामगढ़िया सभा के लोग एकत्रित हुए, जहां पर रामगढ़िया चौक को फूलों के साथ बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। रामगढ़िया चौक पर महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। सभा के जनरल सेक्रेट्री स. संतोख सिंह सलैच ने बताया कि रामगढ़िया भवन में एक सुंदर दीवान सजाया गया, जहां लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के समक्ष शीश नवाया। कीर्तन जत्था इंद्रजीत सिंह एवं उनके साथियों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर रामगढ़िया सभा की स्त्री सत्संग सभा ने भी कीर्तन किया।

खबरें और भी हैं...