थैलेसीमिया ग्रसित लोगों के लिए 108 यूनिट रक्त किया एकत्र
करनाल | श्री कृष्णा कृपा युवा मंच और न्यू करनाल प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन की ओर से करनाल में 51वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खासतौर पर थैलेसीमिया से ग्रसित लोगों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मेयर की बेटी सृष्टि गुप्ता ने रिबन काटकर किया।
शिविर में दिल्ली के इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की टीम रक्तदान एकत्र करने के लिए आई। शिविर में मौजूद रामा मदान ने बताया कि वह अब तक 113 बार रक्त दान कर चुके हैं। इसी तरह बीजेपी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि वह अब तक 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से रक्तदान की अपील की। रक्तदान के 51वें शिविर में रक्त की 108 यूनिट एकत्र की गई। इससे पहले सुबह सफाई अभियान चलाया गया और हवन भी हुआ। इस अवसर पर राजिंद्र सिंह मलिक, परमजीत सिंह आहूजा, राजेंद्र मदान रामा, दविंद्र कथूरिया, अनिल खुराना, दीपक गुप्ता, दीपक ढींगड़ा, राजू नारंग, आरके विज, बिट्टू कथूरिया, मुरलीधर शर्मा, गुरदीप सिंह, जितेंद्र सचदेवा, हरिकिशन गुप्ता, पारूल, संजय गांधी, मोहित मदान व दिनेश गर्ग मौजूद रहे।