पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेशस्तरीय पोल खोल व हल्ला बोल प्रतिरोध रैली 23 को

प्रदेशस्तरीय पोल खोल व हल्ला बोल प्रतिरोध रैली 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध | मंगलवार को यहां शहीद भक्त सिंह लाइब्रेरी में माकपा के जन संगठनों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला किसान सभा के जिला सचिव मेहर सिंह ने की। बैठक में आगामी 23 मई को करनाल में प्रदेश स्तरीय होने वाली पोल खोल व हल्ला बोल प्रतिरोध रैली के बारे में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस रैली में सभी वामपंथी संगठन और जनवादी जन संगठन, वर्गीय संगठन, सामाजिक संगठन आदि के सदस्य हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली में मोदी सरकार के समय काल में मेहनतकश जनता व गरीब लोगों के साथ हुई ज्यादती की पोल खेली जाएगी। इस अवसर पर जगमाल सिंह, सतबीर सिंधड़, श्यामलाल, रामस्वरूप, बलदेव सिंह, सुनील बाली, मिया सिंह, राजबीर सिंह, कशमीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...