पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं को मिलाकर कुल 755 विकि परियोजनाएं

अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं को मिलाकर कुल 755 विकि परियोजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में मंगलवार को विकिपीडिया जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यशाला में विकिमीडिया की बिन्नी भिन्न परियोजनाओं से आये विशिष्ठ संपादकों ने छात्राओं को न केवल विकिपीडिया का प्रयोग करना सिखाया गया बल्कि यह भी बताया की वे इस विश्वज्ञानकोश में योगदान कैसे कर सकती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्वेता यादव ने छात्राओं को वक्ताओं का परिचय दिया और विकिमीडिया फाउंडेशन और विकिपीडिया के बारे में बताया कि किस प्रकार केवल अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओँ को मिला कर कुल विकि 755 परियोजनाएं हैं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग में शोधकर्ता डॉ. मनावप्रीत कौर ने छात्राओं को विकिपीडिया के विविधता आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा की जीवन में विविधता अत्यन्त आवश्यक है और इसके बिना हर जगह असंतुलन हो जाता है। इसीलिए लड़कियों को भी आगे बढ़ कर इस ज्ञानकोश में योगदान करना चाहिए ताकि वे उनसे जुड़े विषयों पर अच्छी तरह से प्रकाश डाल सकें।

खबरें और भी हैं...