जिला स्तरीय दो दिवसीय इंटर-स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन
बॉक्सिंग करनाल एसोसिएशन तथा फेटे स्पोर्ट्स की ओर से व बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स क्लब करनाल के सहयोग से करनाल में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर-स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह आयोजन 14 और 15 मई को करनाल के अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में किया ।
दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर-स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 100 से अधिक पुरुष और महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया । फाइनल मुकाबलों के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक, संत कबीर स्कूल ने 4 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक तथा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने 1 स्वर्ण पदक अपने नाम किया । इस आयोजन की अध्यक्षता विकास यादव ने की । इस मौके पर बॉक्सिंग करनाल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव भूटानी व सचिव आशीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।