प्रदेश सरकार चौकीदारों की मांगों को जल्द लागू करे : कलीराम
करनाल| हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक प्रधान परवारा राम की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव कलीराम ने किया। जगपाल व जगमाल ने मुख्य तौर पर चौकीदारों को संबोधित किया। कलीराम ने कहा कि दो अप्रैल को हिसार में मुख्यमंत्री ने चौकीदारों के मानदेय को दोगुना किया था व लाठी, बैटरी, वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से कोई भी लिखित घोषणा लागू करने का पत्र जारी नहीं किया गया। चौकीदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर 2016 को सरकार ने साइकिल व छत्तरी देने की घोषणा की थी वह अभी तक पूरी नहीं हुई। चौकीदारों का एक प्रतिनिधिमंडल 16 मई को चंडीगढ़ में गृह विभाग कार्यालय में अधिकारियों से मिलेगा। परवारा राम ने मांग की कि नीलोखेड़ी, करनाल में मुनादी भत्ता बजट तुरंत बनवाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भिजवाया जाए। 17 मई को धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है। 23 मई को जन एकता आंदोलन में भी चौकीदारों की भागीदारी होगी। इस अवसर पर शकुंतला देवी, बतेरी देवी, ज्ञानचंद, सदीक, धर्मपाल नबीपुर, शीशपाल, धीरा, राजकुमार, जगन्नाथ, गोपी राम, जिले सिंह, अशोक, श्याम सिंह व कृष्ण मौजूद रहे।