बिजली कर्मचारियों ने नौकरी बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
करनाल| कर्मचारी बिजली विभाग में तैनात स्किल्ड आैर अनस्किल्ड एएलएम की ओर से मंगलवार को सीएम सिटी में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर खट्टर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें 31 मार्च को काम से हटा दिया गया था। अधिकारियों ने वापस नाैकरी पर लेने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल कैथल, करनाल, यमुनानगर,अंबाला आैर कुरुक्षेत्र से ही यहां एकत्र हुए हैं। सीएम के अाेएसडी अमरेंद्र काे ज्ञापन देंगे। इसके अलावा 7 दिन का अल्टीमेटम देंगे। इसके बाद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हाेती तो बड़ा जुलूस निकालेंगे।