पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर व कॉलोनियों के नालों की होगी सफाई

सेक्टर व कॉलोनियों के नालों की होगी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसून के दौरान शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रूप से अधिक के अनुमान तैयार कर अल्प अवधि के टेंडर लगाने की तैयारी कर ली है, सभी कार्य चालू मास में ही प्रारंभ किए जाएंगे। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने मंगलवार को विकास सदन में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में निगम के इंजीनियरिंग कंसल्टेंट अनिल मेहता, कार्यकारी अभियंता महेन्द्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास सिंगरोहा तथा निगम के सहायक इंजीनियर भी मौजूद थे। निमग आयुक्त राजीव मेहता ने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि कार्य शुरू के बाद इसे समय पर पूरा भी करना है।

तैयारियों पर चर्चा के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के सेक्टर-6, 7, 8,9 व 13 तथा 13 एक्सटेंशन में नालों की डिसिल्टिंग यानि गाद निकालकर सफाई की जाएगी। इस कार्य पर करीब 88 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि मुगल कैनाल के फेज़ 2 व 3 एरिया की डिसिल्टिंग के लिए भी 35 लाख 75 हजार रुपए का अनुमान तैयार किया गया है। जबकि नावल्टी सिनेमा, जाटों गेट, किसान चौक व दून वैली रोड़ पर नालों की सफाई के लिए 11 लाख 58 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार चमन गार्डन से हांसी चौक के निकट तक पाइप डालने के कार्य के लिए 1 लाख 31 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जबकि निगम क्षेत्र के उचाना में ड्रेन की सफाई के लिए 1 लाख 30 हजार तथा कुंजपुरा रोड़ के नाले की डिसिल्टिंग के लिए 8 लाख 53 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। कटाबाग में बारिश के पानी को निकालने के लिए पम्प लगाए जाएंगे तथा धौलगढ़ में सीवर इंजन लगाया जाएगा।

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए होंगे खर्च

करनाल. विकास सदन में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते निगम आयुक्त राजीव मेहता।

खबरें और भी हैं...