पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटीजन ग्रीवेंस कमेटी विद्यार्थियों के बनाएगी ड्राइविंग लाइसेंस

सिटीजन ग्रीवेंस कमेटी विद्यार्थियों के बनाएगी ड्राइविंग लाइसेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यदि किसी विद्यार्थी ने ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है तो वे शनिवार 19 व 26 मई को लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के मोटरसाइकिल व कार का लाइसेंस बनवा सकें। इसके साथ ही 16 वर्ष से अधिक आयु का विद्यार्थी गेयरलैस लाइसेंस बनवा सकेगा।

इसी तरह विद्यार्थियों को देनी होगी फीस :शिविर में विद्यार्थी डाइविंग लाइसेंस के लिए फीस जमा करना पड़ेगी। मोटर साइकिल के लिए 250 रुपए, मोटर साइकिल व कार के लिए 500 रुपए , मोटर साइकिल व कार ट्रैक्टर का डाइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 650 रुपए जमा करने होंगे।

शिविर में ये डॉक्यूमेंट साथ में लेकर आएं विद्यार्थी

विद्यार्थी को अपने साथ शिविर में दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, दसवीं का सर्टिफिकेट की प्रति या अन्य प्रमाण पत्र, अाधार कार्ड की प्रति, राशन कार्ड, अन्य निवास स्थान प्रमाण पत्र साथ में लेकर आए। पहले आओ पहले पाओ के नियम पर लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थी को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी होनी चाहिए। यदि विद्यार्थी को नहीं पता तो ब्लड ग्रुप शिविर में आने से पहले पता कराकर आए।

सिटीजन ग्रीवेंस कमेटी की ओर से 19 व 26 मई शनिवार को लघु सचिवालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थी को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शिविर में भाग लेकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।\\\'-डीएन अरोड़ा, वाइस चेयरमैन, शिक्षा सुधार उपसमिति, करनाल।

खबरें और भी हैं...