रोडवेज कर्मी बोले, मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
करनाल|आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता में कर्ण पार्क में हुई। संचालन महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने किया। बैठक में राज्य कमेटी, केंद्रीय कमेटी के सदस्यों के अलावा सभी डिपुओं से डिपो प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
शर्मा ने कहा कि सरकार के साथ पिछली 27 दिसंबर 2017 को जाॅइंट एक्शन कमेटी की 16 सूत्रीय मांगपत्र पर बातचीत हुई थी तब सरकार ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए,उन्हें शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया था लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी कोई मांग पूरी नहीं की है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मांगों को लागू करना तो दूर इसके उल्ट 2016 में भर्ती हुए 413 चालकों को महानिदेशक परिवहन में हटाने का फरमान जारी कर दिया, महानिदेशक ने अपना रवैया नहीं बदला तो रोडवेज बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
करनाल. बैठक को संबोधित करते राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा।