कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक सिंचाई विभाग कार्यालय में हुई। मीटिंग में विभिन्न विभागों से पहुंचे एसडीओ व जेई ने एसडीओ वेदपाल के साथ हुई मारपीट व मंत्री द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रोष जाहिर किया। इसके बाद जिला प्रधान अनिल जयंत की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग,जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज कार्यालयों में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
एसडीओ और जेई में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि एसडीओ के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उनके साथ ही मंत्री ने दुर्व्यवहार भी किया। अनिल जयंत ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और मंत्री ने दुर्व्यवहार के लिए खेद व्यक्त नहीं किया तो सभी एसडीओ और जेई आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में मंत्री अनिल विज ने एसडीओ के साथ दुर्व्यवहार किया और केस दर्ज करके गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए। यह सरासर गलत है। इस अवसर पर प्रधान अनिल जयंत, जिला सचिव रामबिलास शर्मा, रवि, सुशील कटारिया, करनैल सिंह, मुकुल कथूरिया, धर्मबीर, जगबीर, यशवीर, धु्रव, सुनील, वेदपाल, छतरपाल, सुरेंद्र, राकेश, सतीश, रणजीत, हरीश व गुरतेग मौजूद रहे।
करनाल. मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य।