पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मणों को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल का मामला पहुंचा कोर्ट, 17 जुलाई को होगी सुनवाई

ब्राह्मणों को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल का मामला पहुंचा कोर्ट, 17 जुलाई को होगी सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन की परीक्षा में ब्राह्मणों को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल का मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है। जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने इस मामले में करनाल की

सीजेएम अदालत में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती, सचिव महावीर कौशिक, परीक्षा नियंत्रक व चीफ एग्जामिनर के खिलाफ इस्तगासा दायर किया है। एडवोकेट राहुल बाली द्वारा दायर इस्तगासा में इन चारों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, साजिश रचने और मानहानि का आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के पेपर में काले ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा गया था। यह बेहद निंदनीय और घृणित कार्य है। इससे पूरे ब्राह्मण समाज में रोष है। यह सवाल एक साजिश के तहत धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से पूछा गया। हैरागनी की बात यह है कि पूरे ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध करने के बावजूद सरकार ने हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन और इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मजबूर होकर कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अदालत पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती संघर्ष करता रहेगा।

खबरें और भी हैं...