जिले में खुले 800 सेवा केंद्र लोगों को हो रहा है फायदा : दहिया
करनाल| जिला में करीब 800 अटल सेवा केंद्र खुल चुके है इनमें ग्रामीण क्षेत्र में करीब 382 तथा शहरी क्षेत्र में 418 केंद्र शामिल हैं। इन अटल सेवा केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जैसे प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेंशन संबंधित सेवाएं, खाद लाइसेंस से संबंधित बिजली, पानी के बिल जमा करने से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने, पासपोर्ट, पेन कार्ड से संबंधित सेवाएं, टेली मेडीसन, विवाह पंजीकरण, डीड रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट से संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। यह जानकारी डीसी डा. आदित्य दहिया ने दी।