विकलांग अधिकार समिति ने 25 मई को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी
करनाल| विकलांग कल्याण अधिकार समिति का प्रदेश स्तरीय धरना 44वें दिन में प्रवेश कर चुका है। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता रिछपाल चकदा ने की। रिछपाल ने कहा की सरकार विकलांगों की मांगों को लेकर चिंतित नहीं है। सरकार विकलांगों की मांगों की झूठी घोषणाएं करती है और अपने वादे पर खरा नहीं उतरती। विकलांग भी इसी समाज का एक हिस्सा है। चरण सिंह संधू गगसीना प्रदेश प्रधान ने कहा अगर सरकार यह सोचती है की विकलांग परेशान होकर डरना उठाकर चले जाएंगे तो यह सरकार गलत सोच रही है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी यह धरना जारी रहेगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। 18 मई को भिवानी में विकलांगों की विशाल रैली है। उसमें सरकार को अपना दमखम दिखाने के लिए विकलांग तैयार हैं और 25 को नेशनल हाईवे करनाल जीटी रोड जाम करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र जींद, बागेश्वर साहू, कुलदीप, राजेश, नरेश, दिनेश, महेश, उमेद, विनोद, सुषमा, अमित, विशाल व अन्य मौजूद रहे।