करनाल | जिला करनाल ब्राह्मण सभा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती सहित अन्य अधिकारियों को बर्खास्त करने और तुरंत प्रभाव से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि सरकार ने चेयरमैन को सस्पेंड किया है यह कार्रवाई केवल दिखावे के लिए किया गया है। इस कार्रवाई से ब्राह्मण समाज संतुष्ट नहीं है। जब तक चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों को बर्खास्त नहीं किया जाएगा ब्राह्मण समाज शांत नहीं बैठेगा। ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक में सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर उपप्रधान बृजभूषण कोयर, डा. बालकिशन, राहुल बाली एडवोकेट, मोतीराम बयाना, इंद्र शर्मा गोली, टैगोर नाथ अवस्थी, विजेंद्र राहड़ा , शुभम कालिया, अभिषेक सिरसी, विक्की पनौड़ी, स़ुगनचंद, कृष्ण पहलवान, रमन गंगरटेहड़ी, देव शर्मा, सोनू शर्मा, अरूण, अभिमन्यु, प्रशांत शर्मा, दीपक ब्रास, उमा शंकर, सुमित ब्रास, सागर ओंगद, लखीराम दया व सूर्य शर्मा मौजूद रहे।