पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 16 में अलॉट होंगे 424 प्लाॅट, 22 मई को लकी ड्रॉ

सेक्टर-16 में अलॉट होंगे 424 प्लाॅट, 22 मई को लकी ड्रॉ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12 में बसी वाल्मीकि बस्ती शिफ्ट करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तैयारियों में जुटा है। वाल्मीकि बस्ती के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सेक्टर-16 में प्लाट अलॉट करने के लिए 22 मई को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ से लगभग 424 प्लाटों का ड्रॉ किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में लकी ड्रॉ की कार्रवाई पूरी होगी।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-32 और 33 के प्लाॅटों के लकी ड्रॉ के तीन साल बाद सेक्टर-16 के प्लाटों को लकी ड्रॉ से अलॉट करने की कार्रवाई पर अमल किया है। पिछले तीन साल में एचएसवीपी की तरफ से अन्य किसी सेक्टर में प्लाटों का लकी ड्रॉ नहीं निकाला गया है। जबकि ई-ऑक्सन से एक दर्जन के लगभग प्लाट बेचे जा चुके हैं। लेकिन वाल्मीकि बस्ती को शिफ्ट करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को फिर से लकी ड्रॉ की तरफ कदम रखना पड़ा है। यहां पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस अर्थात इकोनामिकली वीकर सेक्शन के लोगों के लिए भी लकी ड्रॉ से प्लाॅटों की अलॉटमेंट का प्रावधान किया गया है।

सुविधा

2500 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर की दर से वसूली जाएगी प्लाॅट की कीमत, 100 किस्तों में ली जाएगी रकम

ईडब्ल्यूएस के लिए 145 प्लाॅटों का होगा ड्रॉ

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-16 में केवल दो व तीन मरलों के प्लाॅटों के लिए ही लकी ड्रॉ होगा। इनमें सेक्टर-12 वाल्मीकि बस्ती के लोगों के लिए सिर्फ दो मरले के 259 प्लाॅट रिजर्व रखे गए हैं तथा अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 165 प्लाॅटों का ड्रॉ किया जाएगा। इनमें 20 प्लाॅट दो मरला के हैं तथा 145 प्लाॅट तीन मरले के रखे हैं।

दो व तीन मरले के प्लाॅटों को ड्रॉ से करेंगे अलॉट

सेक्टर-16 में वाल्मीकि बस्ती के लिए तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए प्लाॅटों का ड्रॉ 22 मई को निकाला जाएगा। बस्ती के लोगों के लिए दो मरले के प्लाॅट हैं तथा अन्य के दो व तीन दोनों मरले के प्लाॅटों को ड्रॉ से अलॉट किया जाएगा। -डॉ. अनुपमा मलिक, ईओ एचएसवीवी, करनाल।

लोगों से लिए जाएंगे 100 किस्तों में पैसे

वाल्मीकि बस्ती के लोगों से प्लाट की कीमत 100 किस्तों में ली जाएगी। इसके अलावा ब्याज से बचने के लिए उक्त प्लाॅटधारक 60 दिनों की अवधि में लमसम कीमत चुका सकते हैं। अगर 100 किस्तों में प्लाट की कीमत चुकानी है तो 12 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।

Rs.2500 स्कवेयर मीटर की दर से लगेंगे रेट

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से उक्त प्लाॅटों के रेट 2500 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर की दर से लगेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों से प्राधिकरण की पॉलिसी के तहत किस्तों में ही प्लाॅटों की रकम वसूली जाएगी। जबकि ई-ऑक्सन में चार महीने की अवधि में ही सारी रकम चुकानी पड़ती है।

10 साल तक किसी के नाम नहीं होगा प्लाॅट ट्रांसफर सरकार की योजना के अनुसार वाल्मीकि बस्ती के लोगों को जो प्लाॅट अलॉट किए जाएंगे, उन्हें 10 सालों तक अन्य किसी के नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...