करनाल को वॉल्वो बस की सौगात मिल गई है। इसका सफर शुक्रवार से करनाल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली, दिल्ली से करनाल तक कर सकते हैं। रोडवेज की तरफ से इसके स्टॉपेज से लेकर इसका किराया फिक्स कर दिया है। दूसरी वोल्वो बस आगामी सप्ताह से शुरू होगी। जो करनाल से दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से करनाल आएगी। इन दोनों साइड चलने वाली वॉल्वो बसों का स्टॉपिज करनाल के नए बस स्टैंड पर ही रहेगा। करनाल से चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो बस को हरि झंडी शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे पुराने बसस्टैंड से ओएसडी अमरेंद्र सिंह दिखाकर रवाना करेंगे।
रोडवेज जीएम अश्विनी डोगरा व टीएम संजय रांवल ने बताया कि करनाल पुराने बसस्टैंड से चंडीगढ़ के लिए सुबह सात बजे वॉल्वो चलेगी। चंडीगढ़ से साढ़े 10 बजे दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली से करनाल के लिए दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। दूसरी वॉल्वो बस करनाल पुराने बसस्टैंड से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली से 10 बजकर 10 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से करनाल के लिए 5 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि वॉल्वो बस में न्यूजपेपर से लेकर चार्जिंग, दो एलईडी, मीनरल वाटर की सुविधा है। फिलहाल वॉल्वो का स्टाॅपिज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए करनाल में रहेगा और दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए भी करनाल में ही स्टॉपिज रहेगा।
असंध-जींद को रात 8:45 बजे चलने लगी नई बस
करनाल. वॉल्वो बस के के बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज जीएम ।
रोडवेज जीएम अश्विनी डोगरा ने बताया कि लेट नाइट बसें चलने लग गई है। करनाल से जींद के लिए करनाल से रात 8 बजकर 45 मिनट पर नई बस चलाई है। इसी तरह यमुनानगर के लिए 9 बजे, कैथल के लिए 8 बजे व 8.45 बजे चल रही हैं। सवारियों से अपील की कि इन बसों का उपयोग कर सकते हैं। उन्हें निर्धारित टाइम पर बसें मिलेंगी।
करनाल से वॉल्वो का निर्धारित किराया
कहां से कहां तक किराया
करनाल से चंडीगढ़ 270
चंडीगढ़ से अम्बाला 110
चंडीगढ़ से पिपली 200
चंडीगढ़ से पानीपत 350
चंडीगढ़ से दिल्ली 575
दिल्ली से चंडीगढ़ 575
दिल्ली से पानीपत 190
दिल्ली से करनाल 270
करनाल से पानीपत 85
पानीपत से अम्बाला 240
करनाल से पिपली 75
करनाल से अंबाला 160
पिपली से अंबाला 90